Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर

सशक्त भारत विकास यात्रा का संकल्प है: हीरा सिंह राजपूत

सागर दिनांक 03 जनवरी 2024: केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने के उद्देश्य से जनमानस को जागृत बनाने एवं पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को सशक्त करना है जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को संबल प्रदान करना है यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने ग्राम भैंसा में पहुंची संकल्प यात्रा में क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कही। गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को नलजल योजना पहुंचाने का कार्य मंत्री राजपूत ने आप सबके आशीर्वाद से किया। हमारी विधानसभा के कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जो अब शहरों जैसे दिखने लगे हैं यह हमारी भाजपा सरकार का ही संकल्प है जो हमने अपनी विधानसभा में चरितात्र करके दिखाया है और आगे भी यह विकास कार्य चलते रहेंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा पहुंची जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से योजनाओं के संबंध में चर्चा की एवं शिविर में खाद्यान्न पंजीयन, बैंक लोन स्वीकृति पत्र, पेंशन प्रकरणों के आवेदन आदि जमा किए गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अलग-अलग विभागों द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के स्टाल लगाए गए
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल कुर्मी, जितेन्द्र सिंह राजपूत, सुरेश सिंह, मनोज कुर्मी, सरपंच बिठ्ठल सिंह, विजय कुर्मी, देवेन्द्र फुस्केले, महेन्द्र राय, सोहन साहू, वकील कुर्मी, कलू पटैल, पप्पू यादव सहित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।