समाचार
शोक सभा
ग्वालियर 4/1/24 रंग शिल्प समिति ग्वालियर के सम्माननीय मार्गदर्शी कलाकार स्वर्गीय श्रीपाद मुकुंद सखाराम भांड की स्मृति में रविवार 7 जनवरी 2024 को तानसेन कला विथिका ग्वालियर में अपराह्न एक से दो बजे दौरान शोक सभा का आयोजन होगा। ज्ञातव्य है कि भांड परिवार ने ग्वालियर में फाईन आर्ट की प्रथम शिक्षण संस्था प्रारंभ की थी। शासकीय फाइन आर्ट कॉलेज खुलने के बाद भी श्रीपाद मुकुंद सखाराम भांड अपने पिता के इस कार्य को निरंतर आगे बढ़ाते हुए कला शिक्षण और कला सृजनरत रहे। ग्वालियर कला क्षेत्र में उनके व उनके परिवार के योगदान को सदा स्मरण करेगा।
रंग शिल्प समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वय सर्वश्री केपी श्रीवास्तव एवं धृतिवर्धन गुप्त ने सभी सदस्यों से सभा में शामिल होने की की अपील की है।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है