हत्या कटनी में नाबालिग की हत्या कर शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला
कटनी में नाबालिग की हत्या कर शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला आया है। पुलिस गम्भीरता से जाँच में जुटी है। मामला माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भनपुरा नम्बर एक का है। यहां एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या फिर उसे दफनाने का आरोप बच्चे के परिजनों ने लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक रामनाथ यादव का 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव 4 जनवरी की सुबह 10 बजे से लापता था। काफी तलाश के बाद जब विनीत नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की। वहीं आज खबर मिली कि समीप ही जंगल मे एक बच्चे का जमीन में दबा शव मिला इसकी शिनाख्त विनीत के रूप में हो गई। पुलिस ने शव को जमीन से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने मौकाए स्थल पहुंच कर आवश्यक जांच के निर्देश दिए हैं।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल