Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


कर्नाटक में कटनी के फंसे श्रमिकों की हुई घर वापसी

घर पहुंचे मजदूरों को देखकर स्वजनों की आंखों से छलके खुशी के आंसू

कटनी- कल तक आंखों में बेबसी , नाउम्मीदी और हालात से मजबूर ढीमरखेड़ा क्षेत्र के 14 मजदूर अब घर पहुंच कर खुश हैं। कर्नाटक के बीजापुर जिले में मुश्किल हालातों में फंसे कटनी के 14 मजदूरों की घर वापसी में कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद की सक्रिय भूमिका, संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

कोठी और कटरिया गांव के इन गरीब मजदूरों की घर वापसी हुई और इन श्रमिकों के लिए प्रशासन का यह सुशासन उन्हें आनंन्दित कर गया।जिससे उनके चेहरे में मुस्कान खिली थी , वहीं गांव पहुंचने के बाद स्वजनों की आंखों में भी खुशी के आंसू छलक पड़े।इन सभी मजदूरों को बीजापुर गन्ने की कटाई के लिए ले जाया गया था।

कटरिया पहुंचे मजदूरों ने कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे घर वापसी की उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन भला हो कलेक्टर का जिनकी बदौलत हम सब फिर से अब अपने गांव -घर की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। पूना -दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वापस आये 14 मजदूर जबलपुर रेलवे स्टेशन में ही उतर कर अपने गांव कटरिया के लिए रवाना हुये। अब ये सभी मजदूर अपने- अपने गांव और घर पहुंच गये हैं। घर पहुंच कर मजदूरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।