










पटपड़ा उमरेठ खंण्ड के पटपड़ा मंडल के अंतर्गत ग्राम पटपड़ा में राम सेवको ने जय श्री राम के उदघोष के साथ ग्राम पटपड़ा में अयोध्या से आये अक्षत कलश के अक्षतो को विधिवत जय श्री राम की पर्ची अयोध्या राम मंदिर का छाया चित्र एवं अक्षत निमंत्रण, घर घर दिया।अक्षत वितरण के दौरान पटपड़ा मंडल के संयोजक विक्की चौहान सहसंयोजक सताप शाह उइके रमेश धुर्वे मुन्ना बंडेवार सुरेश तिरगम नामदेव सूर्यवंशी गोपाल ठावरे राजकुमार बंदेवार संतोष सूर्यवंशी पूनऊलाल सूर्यवंशी सहित ग्राम के राम सेवक उपस्थित रहें। अक्षत वितरण के दौरान अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होना है। रामसेवकों ने बताया करो घर अयोध्या से आया अक्षत आमंत्रण बता जा रहा है। और भगवान श्री राम की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में पांच दीपक जलाएं और दिपावली के तरह खुशियां मनाने एवं विविध कार्यक्रम करने का आमंत्रण बाटा गया। एवं भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाने का आमंत्रण पहुचा रहें है। इस दौरान पटपड़ा मंडल के ग्रामों में अक्षत का वितरण आरंभ किया गया। 16 जनवरी से मंडल पटपड़ा के प्रत्येक ग्राम के मंदिरो में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन