Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनसंपर्क अभियान के तहत बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया मढ तथा जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का दौरा जम्मू, 8 जनवरी! जम्मू संभाग में अपने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने मढ तथा जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के 15 जनवरी को मनाए जाने वाले जन्म दिवस को लेकर चर्चा की! उनके इस दौरे के दौरान बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि चंद, जगदीश भगत, सतपाल तथा बिहारी लाल डोगरा सहित पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे! इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद लगातार जम्मू संभाग के अलग-अलग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलने का मौका मिल रहा है और उसी के तहत आज इन विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा किया गया है! उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी! उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बहुजन समाज पार्टी लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और उन्हें उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बहुजन समाज पार्टी की ही होगी क्योंकि लगातार लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और पार्टी की नीतियां आम लोगों के हित में हैं! इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई की तरफ से 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का जन्म दिवस बड़ी ब्राह्मण स्थित अंबेडकर भवन में मनाया जा रहा है जिसके चलते ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे! उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजाराम तथा अवतार करीमपुरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे! इससे पहले क्षेत्र में पहुंचने पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा का पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से जोरदार तरीके के साथ स्वागत किया गया!