
हम सभी को इस उपलब्धि पर गर्व; भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन
महात्मा गांधी वार्ड एवं डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड उप चुनाव में भाजपा की शानदार जीत विजयी प्रत्याशियों को हुआ आत्मीय स्वागत
कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने बीते वर्ष जहां मध्यप्रदेश में शानदार विजय हासिल की तो वहीं नए वर्ष में नगर निगम के दो वार्डों में हुए उप चुनाव में जीत के साथ नए साल का तोहफा दिया। महात्मा गांधी वार्ड में सोनू बहरे तथा डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में लव साहू की शानदार जीत के बाद आज भाजपा कार्यालय में ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के बीच नव निर्वाचित पार्षदों के जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत अभिन्दन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने इस जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ जनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया। श्री टण्डन ने कहा कि कुछ ही अंतराल में दो बड़ी जीत कटनी जिले के कार्यक्रताओं ने दिलाई यह ऐतिहासिक है। खास तौर पर स्थानीय निकाय के चुनाव में संगठन की बेहतर रणनीति जनप्रतिधि गणों के प्रयास से भाजपा वार्डों के चुनाव भारी मतों से जीती। अब लोकसभा चुनाव भी कार्यकर्ताओं के विजय संकल्प के साथ हम रिकार्डतोड़ मतों से जीतेंगे।
इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद सोनू बहरे तथा लव साहू का उपस्थित नेताओं ने उत्साहजनक ढंग से स्वागत अभिन्दन किया। संचालन महामन्त्री सुनील उपाध्याय ने किया। गांधी वार्ड के पार्षद एवं राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के पार्षद लव साहू ने सभी का आभार जताते भाजपा प्रदेश नेतृत्व श्री वीडी शर्मा जी, जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन जिला संगठन प्रभारी श्री संजय साहू का सभी विद्यायक गण महापौर निगमाध्यक्ष सभी भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल