Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


जीवन भर युवा रहने के लिए योग करें: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार

सागर दिनांक 12 जनवरी 2024: योग भगाए रोग, योग एक ऐसी विधा है जो भारत से निकलकर अब पूरे विश्व में स्वस्थ तन और मन के लिए जानी जाती है जीवन भर युवा और स्वस्थ रहना है तो हम सभी को नियमित योग करना चाहिए यह बात खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पीटीसी ग्राउंड में सूर्य नमस्कार के अवसर पर कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं, युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप में सभी शक्तियां मौजूद हैं आप सब कुछ कर सकते हैं स्वामी विवेकानंद जैसी राष्ट्र समर्पित सोच ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है उन्होंने छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा कि जीवन को स्वस्थ और संस्कार मय बनाने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए क्योंकि योग ऐसी विधा है जिसमें तन और मन दोनों शुद्ध व स्वस्थ होते हैं।

इस अवसर पर सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है हम सभी को योग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को योग की दिशा में ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आप सब का सहयोग आवश्यक है
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि युवा बने रहने के लिए योग आवश्यक होता है व्यक्ति योग करे तो मैं हमेशा युवा बना रहेगा और अपने कार्य युवाओं की तरह करता रहेगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश में बच्चों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वरिष्ठ योगाचार्य पंडित विष्णु आर्य ने कहा कि सूर्य नमस्कार से शरीर की ऊर्जा को जागृत किया जाता है और जब शरीर की ऊर्जा जागृत होती है तब व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार से बुद्धि विवेक एवं संस्कार भी जागृत होते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोटिया, उपमहानिरीक्षक पुलिस सुनील जैन कलेक्टर दीपक आर्य पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी पी सी शर्मा संयुक्त संचालक लोक शिक्षक डॉ मनीष वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, अभय श्रीवास्तव गिरीश मिश्रा, आशुतोष गोस्वामी, महेंद्र प्रताप तिवारी, भगत सिंह जिला खेल अधिकारी संजय दादर सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या छात्र-छात्रये में मौजूद थे। कार्यक्रम में सागर शहर की विद्यालयों की लगभग 5000 से अधिक छात्राओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।