क्षेत्र के लोगों के प्रति विधायक प्रणय पांडेय की त्वरित पहल से हो रही सांडा के श्रमिकों की घर वापसी
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी।बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडेय और कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के प्रयासों की वजह से बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम सांडा के श्रमिक, जो गन्ना कटाई हेतु महाराष्ट के धाराशिव जिले में ठेकेदार द्वारा ले जाये गये थे ।उनकी सुरक्षित वापसी हो रही है|
क्षेत्रीय विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पांडेय द्वारा श्रमिकों के महाराष्ट्र में फसे होने की जानकारी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद को दी गई थी|
कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में जानकारी आते ही तत्काल उन्होंने बहोरीबंद क्षेत्र के सभी श्रमिकों को वापस बुलाने के प्रयास शुरू किये । कलेक्टर ने वहां महाराष्ट्र के धाराशिव जिला प्रशासन से सीधे संपर्क किया और यहां के सभी श्रमिकों को वापस भेजनें का आग्रह किया |
श्रम पदाधिकारी के बी मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों से चर्चा अनुसार सभी श्रमिक महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन पहुंच चुके है और पूना- दानापुर ट्रेन पकड़कर दोपहर बाद कटनी पहुँचने की सम्भावना है|
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
जिले में उर्वरकों के वितरण की स्थिति पर नजर रखने त्रि-स्तरीय धरती माता बचाओ समिति गठित जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे कलेक्टर कलेक्टर आशीष तिवारी ने आदेश जारी कर,सौंपा दायित्व
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग