Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए

भोपाल। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने भोपाल प्रवास के दौरान जनसम्पर्क आयुक्त श्री संदीप यादव से सौजन्य भेंट कर पत्रकारों की विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र भेंट किया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक जैन, प्रदेश सचिव श्री लखन गेहलोत, दैनिक सिंघम टाईम्स के सम्पादक श्री गोविन्द उपाध्याय, बाजना तहसील अध्यक्ष श्री अजय चौहान, पत्रकार श्री साबिर हुसैन सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित थ्ो।

श्री यादव को भेंट किए गए मांग पत्र में प्रतिनिधिमण्डल ने मांगों को प्रमुख रुप से उठाते हुए कहा है कि पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए। भाजपा की पूर्व सरकार में जो भी पत्रकारों के हितों में घोषणाएं की गई थी, वह सभी घोषणाएं शीघ्र पूरी की जाए ।

लघु एवं मध्यम समाचार पत्र- पत्रिकाओं की विज्ञापन की राशि में पिछल्ो 20 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं की गई है जिसे बढाया जाकर 30 हजार रुपए किया जाना चाहिए। प्रदेश की सूची के बाहर के समाचार पत्र- पत्रिकाओं को हर माह एक पेज का विज्ञापन प्रदान किया जाए । 60 वर्ष से अधिक की उम्र के पत्रकारों को स्थायी रुप से अधिमान्यता प्रदान कर श्रद्धा निधि चालू की जाए ।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को प्रदेश के लघु एवं मध्यम समाचार पत्र- पत्रिकाओं को 50 हजार रुपए राशि का दो पेज का विज्ञापन प्रदान किया जाए । प्रदेश के लघु एवं मध्यम दैनिक समाचार पत्र जिन्होंने सूची के लिए प्रश्नावली जमा की है, उन्हें नियमानुसार सूचीबद्ध किया जाए । प्रदेश के हर जिल में पत्रकार कालोनी के लिए भूखण्ड आवंटित हो तथा आवंटन प्रक्रिया में सभी पत्रकार संगठनों को शामिल किया जाए ।

जनसम्पर्क आयुक्त ने मांग पत्र को गंभीरता से ल्ोते हुए कहा कि आपके द्वारा प्रेषित मांग पत्र को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाकर उन्हें शीघ्र लागू किए जाने के प्रयास किए जाएंगे । यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री नन्दन शर्मा एवं श्री नरेन्द्रसिंह राठौर ने संयुक्त रुप से दी। भोपाल से सह संपादक पंडित नंदन शर्मा की खास खबर