*पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने कथा स्थल राहुल बाग का किया निरिक्षण*
कटनी। राहुल बाग में आगामी 2फरवरी से 9फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा सप्ताह व दिव्य दरबार का विराट आयोजन किया जा रहा है। संकट मोचनधाम रानीपुर मऊरानीपुर के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पं ऋषिकृष्णा शास्त्री महाराज श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करेगे तथा दिव्य दरबार में स्वीकृत अर्जी पर लोगों की समस्या का समाधान भी करेगें। आज दोपहर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने विशाल पंडाल का निरिक्षण किया तथा भारी भीड के मद्देनजर यातायात व्यवस्था एवं कथा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिये। एसपी ने धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण बजाज पप्पू भैया व आस्था परिवार टीम को श्रोताओं के आवागमन वाहन पार्किंग संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, कोतवाली प्रभारी आशीष शर्मा, अभिलाष दीक्षित, टिल्लू सिंघानिया, किशन तीर्थानी, अजय शर्मा, पावस अग्रवाल, भवानी तिवारी सहित आयोजन समिति के लोग मौजूद थे।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश