Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*कटनी से सुशील मिश्रा की रिपोर्ट*

*लोकसभा चुनाव की तैयारियो में जुटे विष्णुदत्त, दिग्गज कांग्रेसी के भतीजे को दिलाई भाजपा की सदस्यता*

जैसे-जैसे आगामी लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे तैयारी और कार्यकर्ताओं में नया जोश तथा जान फूखने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जुट गए हैं, इसी क्रम में प्रदेश भर में कांग्रेसियो को भाजपा के पाले में लाने का सिलसिला भी लगातार जारी है जहां एक ओर शाहनगर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे ने भाजपा प्रदेश विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा विधायक संजय पाठक का नगर में जोरदार स्वागत कर चर्चाओ का बाजार गर्म कर दिया है वही पवई विधानसभा के प्रतिष्ठित परौहा परिवार और दिग्गज कद्दावर कांग्रेसी पं गोविंद प्रसाद परौहा के भतीजे आदित्य उर्फ अंकित परौहा को भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिला दी है, यह सदस्यता कार्यक्रम पड़ोसी जिला कटनी में आयोजित हुआ था जहांपर आदित्य ने अपने अनेको साथियो के साथ भाजपा का भगवा और दामन थाम लिया है, आदित्य ने बताया कि उन्होने उनके साथी कृष्णा प्यासी, श्रीयांश गुप्ता, आयुष मल्होत्रा, आयुष साहू, आदित्य सेन, आदित्य विश्वकर्मा, वेदान्त मिश्रा, अरुण पटेल के साथ वी डी शर्मा जी के नेतृत्व में एवं कटनी युवा मोर्चा अध्यक्ष मृदुल मिश्रा, युवा मोर्चा नगर मंत्री अर्शिव सेन के सहयोग से सदस्यता ग्रहण की है और पार्टी के प्रति समर्पण की शपथ ली है।