*लोकेसन कटनी*
*कटनी से सुशील मिश्रा की रिपोर्ट
*
*वायरल वीडियो में सट्टा खिलाने वाला थाना कुठला पुलिस की गिरफ्तार में*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था ।
दिनांक 29.01.24 सोशल मीडिया पर एक वीडियो एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति सट्टा खिलाने की बात कह रहा है उक्त वीडियो संज्ञान में आता ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त वीडियो की सत्यता की जांच करने एवं वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की तलाश करने हेतु थाना प्रभारी कुठला निरी. अभिषेक चौबे को निर्देशित किया गया इसके पश्चात उक्त व्यक्ति की तलाश की गई जो मुकेश चौधरी पिता संपत चौधरी निवासी टिकरवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया जिसके विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई एवं धारा 151 द.प्र.स. के अंतर्गत कार्रवाई की जाकर गिरफ्तार किया गया।

More Stories
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल