
आष्टा/किरण रांका
आष्टा में श्री श्री 1008 जगद् श्री रामानन्दाचार्य जी की जयंती महोत्सव घूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।
नगर के प्राचीन श्री गणेश मंदिर में आरती पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सकल हिन्दू समाज ने जुलूस का स्वागत कर समाज अध्यक्ष का सम्मान किया। यहा से जुलूस कार्यक्रम स्थल पहुचा। जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम,अतिथि स्वागत,सम्मान सम्पन्न हुआ। समाज की ओर से जारी विज्ञप्ति अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री योगेन्द्र जी महंत ने रामानंदाचार्य जी कि तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित,एवम् माल्यार्पण कर जयंती समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ओमप्रकाश बैरागी इन्दौर,गिरधारी वैष्णव उज्जैन, विष्णु दास बैरागी कुसमानिया, सामाजिक जन नीरज बैरागी हरदा, महंत तिलक दास बैरागी अरनिया कला, रामानंदाचार्य जयंती अध्यक्ष राजेश बैरागी , निर्मल बैरागी अध्यक्ष वैष्णव बैरागी समाज आष्टा, रवीन्द्र वैष्णव नगर अध्यक्ष, मुकेश बैरागी कोषाध्यक्ष, दिनेश बैरागी सचिव, सुनील बैरागी सचिव, संतोष वैष्णव कोषाध्यक्ष,के डी बैरागी कोषाध्यक्ष, विष्णु दास बैरागी उपाध्यक्ष, मनोहर बैरागी उपाध्यक्ष,कन्हैया बैरागी उपाध्यक्ष, ब्रजमोहन बैरागी उपाध्यक्ष, कैलाश बैरागी पिपलिया कैलाश, राजेन्द्र बैरागी सिद्दीकगंज इत्यादि सामाजिक बन्धु उपस्थित हुवे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है