Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे uwin portal पर एंट्री करने और दस्तक अभियान के द्वितीय चरण तथा t -३ कैंपेन के लिए बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक मे बीएमओ सर के द्वारा uwin portal की उपस्वास्थ्य केंद्रवार समीक्षा की गयी एवं सभी को एंट्री करने के बारे मे पुनः बताया गया, तथा एंट्री मे सुधार नही होने पर वरिष्ठ कार्यालय से होने वाली कार्यवाही के बारे मे बताया गया। बैठक मे दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के साथ साथ गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच एंव एनीमिया के उपचार करने के बारे मे बताया गया।
बैठक के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी मे पदस्थ स्टोरकीपर श्री साकेत कुमार सक्सेना बाबूजी 38 वर्ष तक निरंतर सेवा देने के पश्चात कल सेवानिवृत्त हो गये है परन्तु उनका विदाई समारोह पूरे स्टॉफ के द्वारा आज मनाया गया। बीएमओ सर एवं स्टॉफ के द्वारा बाबूजी को शाल -श्रीफल देकर विदाई दी गयी एवं उनके आगामी जीवन के मंगलमय होने की कामना की गयी। सक्सेना बाबूजी जिले के स्टोर को भी 6 वर्ष तक संभाल चुके है, और पूरे जिले मे व्यवस्थित रिकॉर्ड मेन्टेन करने के लिए जाने जाते है । बाबूजी के द्वारा पुरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से अपना सेवाकाल पूर्ण किया है पूरे स्टॉफ के द्वारा उन्हे भावपुर्ण विदायी दी गयी। इस अवसर पर बीएमओ सर, एमओ सर, बीईई, बीपीएम, बीसीएम, एमआई, लेखापाल, बीएएम, एनओ, लेब टेक्नेशियन, फार्मासिस्ट एसटीएलएस, एसटीएस, एफडी , सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, डीईओ और आशा पर्यवेक्षक और समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। गंधवानी से ब्यूरो चीफ संदीप सोलंकी की खबर