Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर राहुल राठोड़

सरदारपुर- राजोद अधिकारियों के लापरवाही से आए दिन डोलची मार्ग दुर्घटना का सिलसिला चालू है पूर्व में भी कई दो पहिया वाहन से दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं अधिकारी अपनी कुंभकरण की नींद से कब जागेगा यह तो उच्च अधिकारी ही बता सकते हैं इस रोड पर करीबन 12 स्पीड ब्रेकर बना रखे हैं नियम विरुद्ध बने हुए हैं जिन स्पीड ब्रेकर पर किसी भी प्रकार का कोई चिन्हित नहीं किया गया है ना उन स्पीड बेकार पर कलर किया हुआ नहीं है बदनावर से डेलचीराजोद मार्ग पर बने गति अवरोधक जान लेवा साबित हो रहे है। गत दिनों राजोद के शिक्षक सचिन शर्मा मोटर साइकिल से अपनी पत्नी भावना शर्मा के साथ बदनावर जाते समय बड़ली पाड़ा के निकट बने गति अवरोधक के कारण उनकी पत्नी गिर गईं थी। 12 दिन तक वह जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करती रही। रतलाम अहमदाबाद इलाज के लिए ले गए लेकिन आखिर भावना जिंदगी की जंग हार गई। प्रसाशन को कई बार अवगत कराने के बाजूद गति अवरोधक पर चिन्हित नही बनाये गए। जनप्रतिनिधियो की खामोशी पर जनता सवाल उठा रही है दो छोटे बच्चों की मां का प्यार लापरवाह अधिकारियों के कारण छिन चुका है क्या प्रशासन इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे या दूसरी घटना का इंतजार करते रहेंगे इस घटना को कलेक्टर महोदय अपने संज्ञान में लेकर लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो पुनः किसी भी परिवार में दुर्घटना का संदेह बनारहेगा। फोटो कैप्शन