Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बाल देखरेख से जुड़ी संस्थाओं का सतत निरीक्षण करें – कलेक्टर श्री सिंह
ग्वालियर 23 फरवरी 2024/ पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज होने वाले सभी प्रकरण अनिवार्यत: बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाएँ। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की विशेष संवेदनशीलता व सहानुभूति के साथ मदद करें। साथ ही चाईल्ड हैल्पलाइन के टोल फ्री नम्बर 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न समितियों की बैठकों में दिए। उन्होंने बाल देखरेख से जुड़ीं संस्थाओं के सतत निरीक्षण पर विशेष बल दिया।
कलेक्टर श्री सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी-बचाओं बेटी-पढ़ाओं जिला टास्क फोर्स व पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता एवं वितरण के लिये गठित पारदर्शिता समिति की बैठकें आयोजित हुईं।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि पी.एम.केयर एवं सी.एम.कोविड बाल सेवा के तहत सहायता प्राप्त कर रहे बच्चों से संबंधित क्षेत्र के परियोजना अधिकारी त्रैमासिक रूप से अनिवार्यत: गृह भेट कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा इसके अलावा भी जरूरत के समय ऐसे बच्चों की मदद की जाए।
बेटी-बचाओं बेटी-पढ़ाओं की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शहर में संचालित कॉलेज व कोचिंग संस्थानों पर व्यापक रूप से बेटी की पेटी लगाएँ।  उन्होंने लिंगानुपात की स्थिति पर नजर रखने के लिए अस्पतालों आदि में आकस्मिक निरीक्षण करने पर भी बल दिया। साथ ही कहा आपात कालीन स्थिति विशेष कर रात्रि  में मिलने वाली किसी भी महिला अथवा बालिका को तत्काल वन स्टॉप सेन्टर में आश्रय दिया जाये अन्य औपचारिकताएं बाद में पूरी की जाएं।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला इस योजना से लाभान्वित महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें इस राशि का उपयोग एवं पोषण व स्वास्थ्य के संबंध में समझाइश दें ।
कलेक्टर ने कहा कि पी.एम.जनमन योजना के तहत सहरिया आदिवासी परिवारों के हितग्राहियों विशेषकर बेटियों के आधार कार्ड, जन्मप्रमाण एवं 18 से अधिक आयु वाले बेटियों के मतदाता परिचय पत्र बनवाया जाएँ। इन परिवारों के 10 वर्ष की आयु की बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते खुलवाये जायें। खाता खुलवाने के न्यूनतम राशि प्रवाधन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा । कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक मासिक बैठक में विभाग अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किये जाएँ।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.एस.जादौन. सहायक संचालक श्री राहुल पाठक, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ.संदीप मल्होत्रा,  सदस्य श्री सुंमत शर्मा, समस्त परियोजना अधिकारी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य व आदिम जाति कल्याण विभाग सहित बाल देखरेख संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।