Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर श्री सिंह की मौजूदगी में “समाधान आपके द्वार” के तहत लगा तैयारी शिविर
सैंकड़ों सहरिया जन लाभान्वित
ग्वालियर 23 फरवरी 2024/ कंचन आदिवासी की बिटिया चारू का जन्म प्रमाण-पत्र और रानी आदिवासी का जाति प्रमाण-पत्र देखते ही देखते बन गया। इसी तरह सहरिया जनजाति के 46 लोगों के आयुष्मान कार्ड, 80 लोगों के आधारकार्ड व 36 लोगों के जाति प्रमाण-पत्र मौके पर ही बनाए गए। वहीं 26 सहरिया महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।  लम्बे अरसे से इन प्रमाण-पत्रों व सुविधाओं के लिये भटक रहे लोगों को जब कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने एक – एक कर प्रमाण-पत्र सौंपे तो सभी की खुशी देखते ही बनी। मौका था हजीरा थाने के समीप स्थित सहरिया जनजाति बहुल बस्ती में “समाधान आपके द्वार” योजना के तहत आयोजित हुए तैयारी शिविर का ।
ज्ञात हो उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के क्षेत्राधिकार में पांचवें चरण सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में भी 24 फरवरी को समाधान आपके द्वार योजना अंतर्गत शिविरों का आयोजन होगा। ग्वालियर जिले में समाधान आपके द्वार के तहत पाँचवे चरण के शिविरों की तैयारी के सिलसिले में एक दिन पहले यह शिविर लगाया गया।
कलेक्टर श्री सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरूण कुमार, एसडीएम श्री अतुल सिंह व क्षेत्रीय नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिकरवार सहित जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने सहरिया समुदाय की समस्याओं का समाधान तो किया ही, साथ ही सहरिया लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
कलेक्टर श्री सिंह ने जब अनौपचारिक माहौल में सभी का हालचाल पूछा तो संकोची स्वभाव के भोले-भाले सहरिया समुदाय के लोगों ने खूब मुखर होकर अपनी समस्यायें बताईं। जाहिर है उनका समाधान भी हुआ। आदिवासी महिला कंचन का कहना था कि मेरी बिटिया चारू का जन्म प्रमाण-पत्र न बनने से सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसी तरह कलावती व प्रभा का कहना था कि काजगात न होने से मुझे उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं मिल पाया था। आज आयोजित हुए शिविर में मेरी यह समस्या दूर हो गई। इसी तरह सहरिया समुदाय के अन्य लोगों की समस्याओं का भी शिविर में समाधान हुआ।
एसडीएम ग्वालियर सिटी श्री अतुल सिंह ने बताया कि हजीरा थाने के समीप स्थित बस्ती में सहरिया समुदाय के जो परिवार बसे हैं वे मूलत: जिले के घाटीगाँव व भितरवार विकासखंड तथा शिवपुरी व श्योपुर जिले के निवासी हैं। तकनीकी कारणों से यहाँ बसे बहुत से सहरिया जनजाति के लोगों के जाति प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, आधारकार्ड व आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे थे। इस कारण इन लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देश पर यहाँ विशेष शिविर लगाकर सकारात्मक भाव के साथ सहरिया लोगों की समस्याओं का समाधान कराया गया है।
जब कलेक्टर की गोद में बैठकर किया नन्हे-मुन्ने बच्चे ने भोजन
शिविर के दौरान सहरिया समुदाय के एक नन्हे-मुन्ने बच्चे को जब कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने दुलारपूर्वक बुलाया तो वह झट से उनकी गोद में आ गया। कलेक्टर जब तक शिविर में मौजूद रहे तब तक यह बच्चा उनकी गोद में ही बैठा रहा। यहाँ तक कि जब भोजन की बारी आई तब भी वह उनकी गोद से नहीं उतरा। कलेक्टर श्री सिंह ने प्यार और दुलार के साथ अपने हाथों से बच्चे को भोजन कराया और टॉफी प्रदान की। कलेक्टर की सहजता व सहृदयता देखकर सहरिया समुदाय के लोग गदगद हो गए।