
कलेक्टर ने शिविर में हितग्राहियों से किया संवाद
ग्वालियर 24 फरवरी 2024/ जिले में शनिवार को “समाधान आपके द्वार” के तहत प्रभावी ढंग से पाँचवे चरण के शिविरों का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन व अन्य विभागों के वरिष्ठ व अधीनस्थ अधिकारी इन शिविरों में पहुँचे। कलेक्टर श्री सिंह ने “समाधान आपके द्वार” के तहत मोतीमहल स्थित जॉन कार्यालय क्रमांक-13 पर आयोजित हुए शिविर में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। साथ ही सभी को उनकी समस्याओं के निराकृत होने की बधाई दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने शिविर में पहुँचे हितग्राहियों, पक्षकारों व विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने की बारीकियाँ बताईं। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। कड़ी मेहनत व योजनाबद्ध तैयारी की जाए तो सफलता निश्चित ही मिलती है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है