
ग्वालियर 27 फरवरी 2024/ जिले में पीएम जनमन महाअभियान के तहत सहरिया जनजाति बहुल गाँवों में विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। इस कड़ी में चीनौर, भितरवार, बेलगढ़ा व आंतरी में आयोजित हुए शिविरों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शतप्रतिशत सहरिया लोगों के आधारकार्ड, आयुष्मानकार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी व ईकेवायसी का काम जब तक पूरा न हो, तब तक शिविर जारी रहेंगे। इसलिए संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने ग्राम पंचायत लुहारी के पंचायत सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भितरवार जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई थी कि लुहारी के सचिव लम्बे समय से अपने कार्य से गैर हाजिर हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है