Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोदी सरकार की ये योजना बनी दिखावा नहीं बुझ रही गांवों की प्यास,2024 तक हर घर पानी पहुंचाने का था लक्ष्य

कटनी: 15 अगस्त 2019 को लाल किले से मोदी सरकार ने 2024 तक घर घर पीने का पानी पहुंचाने संकल्प लिया था जिसे गांव गांव नल जल योजना के माध्यम से लागू तो कर दिया गया परंतु शासन की उदासीनता से आज भी कन्हवारा, छः घरा दिठवारा जैसे अन्य गांव के लोग मीलों पानी के लिए भटकते है। गर्मी सीजन आने को है ग्रामीण जन बताते है कि पाइप लाइन डाल कर ठेकेदार भूल गया है तभी तो 8,10 महीनों के बाद भी पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पाया है। मोदी जी की सरकार ने लगभग 360 लाख करोड़ रुपए खर्च कर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या से छुटकारा हेतु गांव गांव पीने के पानी के नल कनेक्शन किए पर सब दिखावा साबित हुआ गांव की आधी आबादी आज भी परेशान है जबकि केंद्र सरकार का लक्ष्य था की 2024 तक हर घर पीने का पानी नल से उपलब्ध होगा और तो और इस योजना के अंतर्गत गांव के आंगनवाड़ी, स्कूल, सामुदायिक भवन तक भी इस योजना का लाभ पहुंचाना था जो मूकदर्शक बन रह गई है।