लाखों खर्च कर बनी सीएम संजीवनी क्लिनिक , गरीबों की नब्ज देखने वाला कोई नहीं
ग्राउंड रिपोर्ट कटनी: जिले में कई लाख की लागत से सीएम संजीवनी क्लिनिक पूर्व की शिवराज सरकार ने बनवाई थी स्थापना के महीनों बाद भी मरीजों का इलाज शुरू नही हो सका। सरकार ने इन क्लिनिकों की स्थापना की थी ताकि शहरी क्षेत्रों में आस पास के लोगों को उनके घर के पास ही इलाज की सुविधा मिल सके। इन्ही जन समस्याओ को देखते हुए नगर निगम कटनी में लाखों की लागत से रफी अहमद किदवई वार्ड 16 तिलक कालेज के समीप सी एम संजीवनी क्लिनिक बनाई गई है लेकिन जब दैनिक जी उज्ज्वल न्यूज ने संजीवनी क्लिनिक की पड़ताल की तो चौकाने वाले खुलासे हुए । नागरिकों ने बताया कि क्लिनिक को बने लगभग साल भर हो रहा है फिर भी दरवाजे में ताला ही लटक रहा है आज तक मरीजों का इलाज शुरू नही किया गया यहां मरीजों की नब्ज देखने के लिए कोई नही है ऐसे में संजीवनी क्लिनिक के नाम पर धोखा कौन कर रहा है ? क्या सरकार ने केवल वाह वाही के लिए ही इस प्रकार की व्यवस्था बनाई है। क्षेत्रवासियों में रवि शर्मा ने कहा कि गर जल्द ही क्लिनिक संचालित होने लगे तो गरीबों को किराया लगाकर शहर इलाज करवाने नही जाना पड़ेगा जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला