जिला प्रशासन एलर्ट और एक्शन मोड में
कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिले में संचालित वाहनों और वाहन पोर्टल पर दर्ज बिना परमिट के अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनो की समीक्षा की।
कलेक्टर ने बैठक में मौजूद अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता को वाहन पोर्टल पर दर्ज बिना परमिट वाहनो का चिन्हीकरण कर सूची पुलिस अधीक्षक को देने के निर्देश दिए ताकि जिले के सभी थाना प्रभारियों के स्तर से बिना परमिट अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनो पर कार्यवाही की जा सके।
कलेक्टर ने हाल मे ही गुना जिले मे घटित बस दुर्घटना और विगत दिवस डिंडोरी जिले में मालयान वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि की घटना कटनी जिले में न हो इसलिए एहतियातन और सावधानी के बतौर कलेक्टर श्री प्रसाद ने बैठक मे अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले में अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करें।



कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिले में संचालित वाहनों और वाहन पोर्टल पर दर्ज बिना परमिट के अवैध रूप से संचालित हो रहे वाहनो की समीक्षा की।
More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल