
कटनी: विजयराघवगढ़ किले में आज 3 मार्च को पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस व आमजन का सीधा संवाद होगा। इस जनसंवाद के माध्यम से पुलिस नगर व सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी जानकारी, लोगों की पुलिस से अपेक्षा, साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर जनता से वन टू वन चर्चा होगी। एसडीओपी कृष्ण पाल सिंह , थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे से किला परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया है पुलिस का मानना है कि इस कार्यक्रम से पता चलेगा कि वर्तमान में नगर व थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है । इसके अलावा आमजन पुलिस से कोई अपेक्षा रखते है तो पुलिस उन पर खरी उतर रही है या नही । आम लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार कैसा है और यदि कार्य प्रणाली पर सुधार की आवश्यकता है तो उसके लिए वन टू वन चर्चा संवाद के माध्यम से की जाएगी।
कटनी संवाददाता महेंद्र सोनी, दैनिक उज्ज्वल ग्वालियर

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल