श्री दादाजी सर्वधर्म नि:शुल्क टिफिन सेवा के लिए प्रदान की खाद्यान सामग्री
खंडवा। निराश्रित, जरूरतमंद एवं खाना बनाने में असमर्थ लोगों के लिए शहर में श्री दादाजी सर्वधर्म नि:शुल्क टिफिन सेवा शुरू की गई है। खंडवा पत्रकार संघ एवं मप्र मीडिया संघ खंडवा के जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला द्वारा सभी जरूरतमंदों को टिफिन सेवा प्रदान की जा रही है। इस मानव सेवा में अब शहर के समाजसेवी लोग भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। बुधवार को इस सेवा कार्य के लिए खंडवा के व्यापारी श्री जितेंद्र सिंह उबेजा द्वारा एक सप्ताह की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई वहीं खंडवा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्री बीएल मंडलोई द्वारा 15 लीटर खाने के तेल की केन श्याम शुक्ला को प्रदान की। जिससे अब और भी जरूरतमंदों तक टिफिन सेवा का लाभ मिल सकेगा।।।
खंडवा से शेख़ आसिफ की रिपोर्ट


More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच