किशोर नगर रहवासी संघ ने अपने सुर सम्राट को दी सुरमई पुष्पांजलि ।
खंडवा। किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा सुर सम्राट पार्श्व गायक किशोर कुमार का 92 वां जन्मदिन मंच अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी की अध्यक्षता में किशोर नगर स्थित सामुदायिक भवन में सुपरस्टार, अभिनेता राजेश खन्ना द्वारा लोकार्पित किशोर दा की हुबहू मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरमई पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं सुनील सोमानी ने बताया कि सुरमई पुष्पांजलि कार्यक्रम का आगाज किशोर दा खंडवे वाले की मूर्ति पर माल्यार्पण, दूध जलेबी भोग के पश्चात सुनील सोमानी के गीत आज चल तुझे ले के चलूं ऐसी जगह….से हुआ। मनोहरलाल चंदानी ने चूड़ी नहीं है मेरा मन…, शिवनारायण लाड़ ने जिंदगी का सफर है ये कैसा सफर….,दिनेश बरौले ने एक अजनबी हसीना से…., आशीष अग्रवाल ने पल पल दिल के पास …., सुशील सकरगाये ने कुछ तो लोग कहेगे…, आरके चौरे ने ओ मेरे दिल के चैन आ…., गौरव चौहान ने सामने वाली खिड़की में…., प्रवीण कुमार ठक्कर ने कहना है कहना है आज तुमसे कुछ…, बसंत शर्मा ने ये शाम मस्तानी मदहोश किये जाये…., रितेश मिश्रा ने प्यार दीवाना होता है….,निर्मल मंगवानी ने घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं…., चाहत दुबे ने शायद मेरी शादी का ख्याल गीत से समा बांध बांधा। वहीं संघ के प्रेमनारायण तिवारी, अर्पित राठौर, आदि सहित अनेक किशोर प्रेमियों ने इस अवसर पर उपस्थित होकर सुरमई पुष्पांजलि अर्पित की।।।
खंडवा से शेख़ आसिफ की रिपोर्ट



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है