Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला दिवस पर किया सुपोषण सखियों का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बरई में कार्यक्रम आयोजित ग्वालियर, 8 मार्च 2024/ जिले के ग्राम बरई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में महिला सुपोषण सखियों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के कल्याण व सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग और ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने काम-काज अर्थात स्वरोजगार मूलक गतिविधियाँ संचालित करने के अनुभव साझा किए। साथ ही कुपोषण निवारण के उपाय बताए गए एवं कुरीतियों का खात्मा कर समाज में बदलाव लाने पर बल दिया गया। महिला दिवस के महत्व समझाकर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सम्मान को बढ़ावा देने पर भी इस कार्यक्रम में चर्चा हुई। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक दीं। इस आयोजन में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्साह के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप टेन्टल कॉलेज से श्री प्रतीक जैन एवं उनकी टीम द्वारा सभी सखियों के दाँतों की नि:शुल्क जांच की गई। इस कार्यक्रम में महिला व बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र शर्मा व पूरी टीम, कृषि विज्ञान केन्द्र से डाँ. सुरुचि सोनी, डाँ. उर्वशी, शिक्षा विभाग से बी.आर.सी श्री शशिभूषण, महाराणा प्रताप टेन्टल कॉलेज से श्री प्रतीक जैन एवं उनकी टीम, ब्रिटानिया बी.मघाराम से एच.आर श्री नीरज पाठक, ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन की टीम एवं सुपोषण सखीं उपस्थित रहीं।

महिला दिवस पर किया सुपोषण सखियों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बरई में कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर, 8 मार्च 2024/ जिले के ग्राम बरई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में महिला सुपोषण सखियों को सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं के कल्याण व सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग और ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने काम-काज अर्थात स्वरोजगार मूलक गतिविधियाँ संचालित करने के अनुभव साझा किए। साथ ही कुपोषण निवारण के उपाय बताए गए एवं कुरीतियों का खात्मा कर समाज में बदलाव लाने पर बल दिया गया। महिला दिवस के महत्व समझाकर महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सम्मान को बढ़ावा देने पर भी इस कार्यक्रम में चर्चा हुई।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी महिलाओं ने उत्साह पूर्वक दीं। इस आयोजन में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्साह के महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप टेन्टल कॉलेज से श्री प्रतीक जैन एवं उनकी टीम द्वारा सभी सखियों के दाँतों की नि:शुल्क जांच की गई।
इस कार्यक्रम में महिला व बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र शर्मा व पूरी टीम, कृषि विज्ञान केन्द्र से डाँ. सुरुचि सोनी, डाँ. उर्वशी, शिक्षा विभाग से बी.आर.सी श्री शशिभूषण, महाराणा प्रताप टेन्टल कॉलेज से श्री प्रतीक जैन एवं उनकी टीम, ब्रिटानिया बी.मघाराम से एच.आर श्री नीरज पाठक, ब्रिटानियां न्यूट्रीशन फाउंडेशन की टीम एवं सुपोषण सखीं उपस्थित रहीं।