
ग्वालियर 07 मार्च 2024/ पुरातत्व के प्रति छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में जन जाग्रति व अभिरूचि लाने के उद्देश्य से गुरूवार को तानसेन समाधि से केन्द्रीय संग्रहालय गूजरी महल ग्वालियर तक “हेरीटेज वॉक” आयोजन किया गया। उपसंचालक पुरातत्व अभिलेखागार श्री पीसी महोबिया ने हरी झंडी दिखाकर “हेरीटेज वॉक” को रवाना किया। संचालनालय अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार इस “हेरीटेज वॉक” का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रोफेसर श्री मनोज अवस्थी, प्रोफेसर श्री कौशेलेन्द्र गुप्ता एवं प्राचार्य श्रीमती पूजा कुशवाहा द्वारा गूजरी महल में छात्र-छात्राओं को पुरातत्व के प्रति जागरुकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। श्री महोबिया द्वारा बच्चों को संग्रहालय के पुरावशेषों का अवलोकन करवाया गया। जिसकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी श्री सपन साहू, श्री अनूप ब्रह्म भट्ट, श्री मुकेश गाड़गे, संतोष वर्मा, चन्दन परिहार आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है