
प्रितेश घोड़ावत
कल्याणपुरा भक्ति मे लीन नगर वासी महाशिवरात्रि पर्व पर शहर भर में जगह-जगह विभिन्न आयोजन हुए। सुबह से शिवालयों में रही भीड़ शाम तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के मंदिरो को विधुत लाइट से शिव मंदिरों सजाया गया था। मंदिरों पर सुबह 7 बजे से भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी, जो कि देर शाम तक जारी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस महापर्व के अवसर पर नया बस स्टैंड पर स्थति त्रिरीकालेश्वर महादेव को बेंड, बाजो और श्रद्धालु द्वारा नाचते हुए नगर भ्रमण कराया गया, और मेने मार्किट मे स्थिति शंकर मंदिर पर आकृषक श्रंगार किया गया, प्रसाद वितरण कि गई साथ छपन भोग लागया गया , वही नांदिया खाली पर महादेव कि पूजा, अर्चना कर प्रसाद वितरण कि गई।वही नगर के सभी शिव मंदिरों पर भगवान भोलेनाथ का आकृषक श्रंगार कर मंदिरों को सजाया गया था।महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के समस्त मंदिरो में फरियाली खिचड़ी व दुध की प्रसादी के साथ श्रीखंड भी वितरण किया गया। जिसमें सैकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य का लाभ लिया। जहां मंदिरों में श्रद्धालुओ की लंबी कतार थी जिनके द्वारा, बिल्व पत्र, आम, चने, शहद, धतुर, कनेर के फूल, सेव,केला,अंगुर ,नारियल, इत्यादि को पूजा के थाल में सजा कर भोलेनाथ की पुजन अर्चन कर अभिषेक किया गया ।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*