Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कल्याणपुरा झाबुआ बालिकाओं ने इंदौर मे किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रितेश घोड़ावत

संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता इंदौर वांडर भाऊ शिंदे खेले परिसर इंदौर में दिनांक 15 मार्च 2024 को आयोजित की गई। जिसमें आयु वर्ग U–17 वर्ष की बालिका वर्ग ने झाबुआ जिले का नेतृत्व करते हुए। झाबुआ जिले की शासकीय सी.एम. राइस मॉडल स्कूल ( कल्याणपुर ) झाबुआ की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संभाग स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में झाबुआ ने मैच के प्रारंभ से ही एक अच्छी शुरुआत की। 10 – 10 मिनट का हाफ से कुल 20 मिनट के मैच में झाबुआ ने इंदौर को पहले 05 मिनट में ऑल आउट कर दिया। हाफ टाईम तक दोनों टीमों का स्कोर झाबुआ के 36 और इंदौर के 23 पॉइंट थे।
झाबुआ ने इंदौर को चार बार ऑल आउट किया।
तथा मैच की समाप्ति तक स्कोर झाबुआ के 47 और इंदौर के 28 पॉइंट ही बना पाई। झाबुआ ने इंदौर को 47–28 से बड़े अंतर से हराया।

खिलाड़ियो के द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी रूपसिंह बामनिया, स्कूल प्राचार्य जीपी ओझा, जिला खेल अधिकारी रामसिंह मोहनिया, स्कूल खेल प्रभारी करणसिंह गहलोर , खेल शिक्षक (कोच) संतोष चौहान, हॉस्टल वार्डन गंगा हिहोर तथा स्कूल के समस्त स्टॉफ ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तथा भविष्य में अच्छा खेल प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

अब विजेता रही पूरी टीम आगमी संभावित दिनांक 16 अप्रैल 2024 को भोपाल में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

इस प्रतियोगिता में प्रथम को 3 लाख, द्वितीय को 2 लाख व तृतीय को 1 लाख रूपए नगत पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार राशि संबंधित विद्यालय को प्राप्त होगी।

इस प्रतियोगिता के लिए खेल शिक्षक (कोच) संतोष चौहान ने टीम को सुबह–शाम निरंतर अभ्यास करवाया। और टीम को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजय बनाने में सफल हुए।