Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना का पिनान टोल प्लाजा(रैणी) पर किया जोरदार स्वागत सत्कार

ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन- ग्राम पिनान, तहसील रेणी, जिला अलवर राजस्थान
दिनांक 18 मार्च 2024

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान

-न्यूज़ हैडलाइन-

महेश चन्द मीना(खोहरा चौहान) राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव के नेतृत्व मे टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना का किया स्वागत सम्मान।

-समाचार विस्तार से-
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना का रैणी(अलवर) के पिनान टोल प्लाजा पर राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना (खोहरा चौहान) की टीम ने फूल मालाओ से व साफा बांधकर जोरदार स्वागत सत्कार किया तथा आपस मे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी ने मिठा मुह किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना दिल्ली-मुम्बई नेशनल मेघा हाई वे से राजस्थान के कोटा जिले मे प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीना के कार्यक्रम मे जा रहे थे तो राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिले के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना का स्वागत अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र के पिनान टोल प्लाजा पर ही स्वागत सत्कार करना उचित समझा इसलिए पिनान टोल प्लाजा पर ही आत्मीय मुलाकात कर स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना के साथ साथ राजस्थान प्रदेश सचिव रामसिंह बमणावत (टहटड़ा) व भरतपुर जिलाध्यक्ष करण सिंह यादव और रामअवतार मीना (पिनान) जिला महामंत्री तथा राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभाध्यक्ष शिवलाल मीना(इशवाना) सहित अन्य कई गणमान्य कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम और जय जवान- जय किसान के नारे लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना का जोरदार स्वागत सत्कार किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य ये है कि मानव सेवा ही सर्वोपरि है और मीना ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर आरटीआई एक्ट 2005 का सहयोग प्राप्त कर भ्रष्टाचार की पोल खोलकर आमजन के हित मे लगातार प्रयासरत रहते है और महिलाओ के अत्याचार के खिलाफ जबरदस्त है तथा शोषण के विरूद्ध व बाल अपचारी एवं बालविवाह सहित समाज के अनेक कुप्रथाओ के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर सतत रूप से आमजन की सेवा मे है।
इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव रामसिंह बमणावत ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना को नवयुवक सर्वसमाज हेल्प टीम द्वारा इस क्षेत्र मे जो जनहित कार्य किए जा रहे है उन सभी को बताया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना ने टीम द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और सर्वसमाज हेल्प टीम के सभी सदस्यो को इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया और आगे भी इस तरह से ही काम करते रहने को बोला।
उन्होने बताया कि बेसहारा व गरीब , दलित, शोषित वर्ग के लोगो की सेवा करना साक्षात भगवान की सेवा करना है इसलिए ही संगठन मानव सेवा को ही सर्वोपरि मानता है।