*कटनी के बिरुहली में स्कूल , श्मशान भूमि पर कब्जा , नैनिहालो की शिकायत पर शासन मौन*
……………………………………
कटनी. भू माफिया के हौसले बुलंद हैं लगातार बुलडोजर कार्यवाही होने के बाद भी कब्जेधारी नही मान रहे सरकारी आदेश। ऐसे ही एक मामला रीठी जनपद के ग्राम बिरुहली का है जहां नैनिहालो ने स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत उच्च पद अधिकारियों से की थी। जिसके बाद भी प्रशासन इस मुद्दे पर मौन है। स्कूल फिर से खुलने वाले है, फिर वही परेशानी का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ेगा। नैनिहालो के खेल मैदान में यथावत कब्जा कर खेती की जा रही है। पंचायत में कब्जे की होड़ सी लगी हुई है लोगों ने शमशान भूमि तक को नहीं छोड़ा हैं। लगातार शिकायते होने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं हो रही है बहरहाल अब देखना यह है कि शासन कब्जे धारियों से कब तक अवैध कब्जा हटवाता हैं।

More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका