*बेलवेदर स्कूल का बस नही चल रहा वर्ना ये जायदाद में भी हिस्सा मांग ले, ये एक ऐसी जगह जहां पर बिना बंदूक के डकैती चल रही हैं*
—————————————-
कटनी. शहर के बेलबेदर इंटर नेशनल स्कूल से गरीब बच्चों को आरटीई के तहत बेहतर शिक्षा दिलाने का सरकारी प्रयास विफल नजर आ रहा हैं। नीचे से लेकर ऊपर तक का सिस्टम उक्त स्कूल प्रबंधन के आगे घुटने टेक चुका हैं, ऐसा लिखने का कारण भी पर्याप्त मात्रा में है क्योंकि बेलबेदर स्कूल प्रबंधन की अवैध वसूली की शिकायत को महीनों होते जा रहे हैं पर उसके खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे प्रबंधन के हौसले बुलंद हैं। शहर के जागरूक लोगों ने भी आगे आकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सीएम हेल्प लाइन, शिक्षा विभाग के उप सचिव तक को इस खुले आम आरटीई योजना से दाखिल हुए बच्चों के अभिवावकों से टूशन फीस, बस किराया फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूले जाने की शिकायत हो चुकी हैं। बेलबेदर स्कूल संचालक की राजनीतिक पकड़ के आगे प्रशासन मूक दर्शक दीर्घा में हैं। ऐसे में अब अभिवावकों को राहत मिलने व प्रबंधन पर कार्यवाही होती नही दिख रही तभी कलम ने ये लेख लिखकर कोई अतिशयोक्ति नहीं की।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल