*गर्मी की आहट के साथ ही कन्हवारा में गहराया पेयजल संकट, पानी की किल्लत से होगा सामना*
……………………………………
कटनी. जिले की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में अभी से पानी की किल्लत शुरू हो गई है।
चैत्र माह की आहट से पानी का संकट गहराने लगा है सरकारी लाख प्रयासों के बावजूद घर घर नल जल योजना फेल साबित हुई है। कहने को तो ठेकदार ने पूरे गांव में पाइप लाइन डाल दी है पर सालों बीत जाने के बाद भी मजाल है कि एक बूंद पानी घरों में आ जाए। कन्हवारा, छः घरा दलित, आदिवासी बस्ती में तो हालत गंभीर है उन्हे पीने के पानी के लिए अभी से यहाँ वहां भटकना पड़ रहा है। जनता ने कई बार प्रशासन को ज्ञापन, आंदोलन के माध्यम से पेयजल समस्या से अवगत भी कराया फिर भी टोंटी में पानी नहीं आया। गांवों में आधे से ज्यादा हैंड पंप खराब पड़े है कोई देखने वाला नही हैं। शासन को इस मामले पर चुप्पी साधे रहना, समस्याओ को बढ़ावा देना हैं।

More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका