विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया 1,54,420₹ कैश जब्त
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30/03/2024 को थाना प्रभारी रितेश शर्मा के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया 1,54,420₹ कैश जब्त
विवरण – आज दिनांक 30/03/2024 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस के द्वारा आदर्श आचार संहिता के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के पालन में संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। दौरान चैकिंग कैमोर रोड पर वाहन स्कूटी क्रमांक एम.पी. 21 एम.व्ही. 4203 को रोककर चैक किया गया तो वाहन स्कूटी की डिक्की में थैले के अंदर 1,54,420₹ रखे मिले। वाहन चालक से नाम पता व उक्त राशि के संबंध में पूछने पर अपना नाम अमित कुमार शर्मा पिता श्री अशोक कुमार शर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 12 विजयराघवगढ़ व सांई भारत गैस एजेंसी में खुद को कैशियर के पद पर कार्य करना व उक्त राशि जो गैस एजेंसी की आज की बिक्री है जिसे लेकर एस.बी.आई. की कैश मशीन में जमा करने जाना बताया। उक्त राशि को राहगीर गवाहानों के समक्ष पंचनामा तैयार कर मौके पर जब्त किया गया। चालक अमित कुमार शर्मा के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैद्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत किये गये। दस्तावेजों के सत्यापन पर उक्त जब्त राशि 1,54,420₹ को अमित शर्मा को हिदायत देकर सुपुर्द किया गया।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रितेश शर्मा, सउनि मीना धुर्वे, आरक्षक नीतेश सिंह, आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी


कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30/03/2024 को थाना प्रभारी रितेश शर्मा के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया 1,54,420₹ कैश जब्त
More Stories
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला
‘अनुभूति’ का भव्य विमोचन: 80 की उम्र में भी जज्बे की मिसाल बने सुरेश सोनी ‘ऋतुराज’