लोकेशन – मुरैना
निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम है – व्यय प्रेक्षक

मुरैना 13 अप्रैल, 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री धनंजय बेंकट कदम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में व्यय से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में निर्देश दिये कि निर्वाचन कार्य में व्यय की भूमिका अहम है। इसलिये जिले में सभी टीमें निर्वाचन के निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी के अलावा अन्य टीमें भी चैक पॉइंटो पर लग गई होंगी, सभी लोग अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि एसएसटी चेक पॉइंटो पर रजिस्टर के अलावा चेकिंग करते समय वीडियोग्राफी भी कराई जाये, उस रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जाये।
बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने कहा कि सभी एसएसटी टीम एक बार पुनः अपने-अपने चेक पॉइंटो पर यह सुनिश्चित कर लें कि टेंट के अलावा पानी, सुरक्षा बल पूर्ण रूप से प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा अपने-अपने चेक पॉइंटो पर देखे कि सीसीटीव्ही कैमरे सही दिशा में लगे है, कैमरे का ऐंगल गलत दिशा में है, तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर ऐंगल सुधरवायें। इस अवसर पर समस्त व्यय से जुड़े अधिकारी एवं टीमें उपस्थित थीं।
मुरैना से दीपक गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…