लोकेशन – जबलपुर
जबलपुर मेडिकल अस्पताल का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल काॅलेज और अस्पताल में शनिवार को मेडिकल चिकित्सा कमिशनर तरूण कुमार ने निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। करीब दो घंटे चले निरीक्षण के दौरान चिकित्सा मेडिकल कमिश्नर ने डाॅक्टर और मरीजों से चर्चा की। चिकित्सा कमिश्नर ने कहा कि किसी भी तरह की समस्याएं सभी लोग फोन करके बता सकते हैं। चिकित्सा कमिश्नर ने सुपर स्पेशिलटी, कैंसर विभाग और मेडिकल अस्पताल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मेडिकल काॅलेज में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
भोपाल से मेडिकल अस्पताल और काॅलेज की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पहुंचे चिकित्सा कमिश्नर ने औचारिक चर्चा में कहा कि मेरा मकसद कमियां देखना नहीं था, और निकालना था। काॅलेज से लेकर अस्पताल के वार्ड में जाकर मरीजों से चर्चा की, विद्यार्थियों से बात की। मैंने सभी से कहा कि एक संस्थान को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है इस पर काम करना होगा। कमियां तो ढेर है लेकिन उसमें सुधार किस तरह से किया जाना यह खोजना है। काॅलेज में अधिकारियों की बैठक भी ली। वहां पर भी मैंने यही कहा कि कमियां को दूर करना है, उनसे भागना नहीं है।
जबलपुर से ब्यूरो चीफ अमित परौहा की रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है