लोकेशन – मुरैना
ग्राम गुरेमा में स्वीप सखी की दीदियों ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया
मुरैना 17 अप्रैल, 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना के निर्देशानुसार जिले में स्वीप की गतिविधियां संचालित की जा रही है।
स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में गत दिवस ग्राम पंचायत गुरेमा में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र पर स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत स्वीप सखी एवं स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया। जिनमें बैनर लगाकर मतदाता जागरूकता के नारों का उद्घोष किया। मतदान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गईं। रैली निकालकर जागरूकता से संबंधित नारे लगाए और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। सभी से शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरुकता रैली निकाली गई।
दीपक सिंह गुर्जर की रिपोर्ट 

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…