Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कठपुतली के प्रदर्शन से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक स्वीप के अन्तर्गत नगर परिषद जौरा द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा नवाचार 

लो केशन – मुरैना

मध्यप्रदेश शासन

समाचार

कठपुतली के प्रदर्शन से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

स्वीप के अन्तर्गत नगर परिषद जौरा द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा नवाचार

मुरैना 17 अप्रैल, 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थान के निर्देशन पर मुरैना जिले में स्वीप की गतिविधियां संचालित की जा रही है।

स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले, सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्री प्रदीप तोमर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रिहान अली जैदी के मार्गदर्शन में नगर परिषद जौरा द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये प्रतिदिन स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु नवाचार किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद जौरा द्वारा शहर के मुख्य चैराहे पर कठपुतली शो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मतदाताओं को 7 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित कर शपथ भी दिलाई गई। कठपुतली कार्यक्रम को शहर की जनता द्वारा काफी सराहा जा रहा है नगर परिषद जौरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रेहान अली जैदी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु स्वीप गतिविधि के माध्यम से नगर परिषद जौरा द्वारा प्रतिदिन नवाचार किया जा रहा है। इन नवाचारों में मतदाता जागरूकता नाटक हस्ताक्षर अभियान, रंगोली, मेहंदी, कठपुतली शो के माध्यम से शहर के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़े और प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर सके।

 

दीपक गुर्जर की रिपोर्ट