लोकेशन- तहसील- राजगढ़,-
जिला -(अलवर)- राजस्थान
भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के अवसर पर कस्बे में निकाली गई विशाल भव्य शोभा यात्रा ।

संपूर्ण देश में महावीर जयंती का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास वह धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी को लेकर जैन समाज राजगढ़ द्वारा धूमधाम से महावीर जयंती मनाई गई इस अवसर पर रविवार की सुबह से ही जैन समाज द्वारा मंदिर पहुच कर पूजा अर्चना की गई साथ ही पंचायती जैन मंदिर से भगवान महावीर की शोभायात्रा मुख्य बाजारों कस्बे के चौपड़ बाजार, गोल सर्किल, सराय बाजार, से होती हुई मेला का चौराहा स्थित नसिया जी पहुंची इस शोभा यात्रा में बैंड बाजो के साथ जैन समाज के प्रबुद्ध जन, महिला एवं पुरुष नाचते गाते चल रहे थे शोभा यात्रा का रास्ते में विभिन्न स्थानों पर फूलों से स्वागत एवं पुष्प वर्षा की जैन मंदिर नसिया जी पहुंचने के पश्चात मंदिर परिसर में भगवान श्री महावीर का अभिषेक किया गया
जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद जैन ने बताया कि भगवान महावीर का संदेश जियो और जीने दो एवं अहिंसा परमो धर्म का था।
इस अवसर पर, मोतीलाल जैन, सुभाष जैन, बाबूलाल जैन, रामबाबू जैन, राजेंद्र जैन, दिलीप जैन, संतोष जैन, टीन्नू जैन, अशोक जैन, शाहिद काफी संख्या में जैन समाज के प्रबुद्ध जन एवं महिलाएं उपस्थित रही ।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण