Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जांजगीर का रण…कल जांजगीर के भलेराय मैदान में गरजेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

 

 छत्तीसगढ़ दिनांक 30/04/2024 जांजगीर चांपा 7 मई 2024…इस दिन छत्तीसगढ़ की 8 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे फेज के चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस पार्टियों ने जोर लगा दिया..लगातार दोनों पार्टियों के नेता प्रदेश में धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सभा के जरिए लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे है। आने वाले 30 अप्रैल समय 2:00 बजे को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जांजगीर चांपा के भलेराय मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में जिला कांग्रेस प्रवक्ता पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष विमान से प्रकाश इंडस्ट्रीज रोड मंडी प्रांगण के हेलीपैड में उनका आगमन होगा। वहां से वे सभा स्थल भालेराव मैदान कार से आएंगे और महती आम सभा को संबोधित करेंगे।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का जिले में दूसरा प्रवास है इससे पूर्व विधानसभा चुनाव के दौरान जांजगीर के खोखरा भाटा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने शिरकत किया था और विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया था। जिसके फलस्वरुप जांजगीर चांपा लोकसभा की सभी आठ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी ।

 

रिपोर्ट:_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा