Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- तहसील राजगढ़-

 

 

भाजपा की डबल इंजन की सरकार मे राजगढ़ कस्बे के सभी मुख्य बाजार नाले नालियों में लगे गंदगी एवं कचरे के अंबार।

भाजपा का नारा स्वच्छ भारत अभियान लेकिन धरातल पर स्थित उसके विपरीत ।

राजगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी सभी मुख्य बाजारों सब्जी मंडी,

रेलवे स्टेशन, आर्य समाज की गली, गोठवाल गली, मालाखेड़ा

बाजार, कुंड मोहल्ला, बारलावास मोहल्ला ठठेरा मोहल्ला ,सहित कस्बे के सभी नाले एवं नालियां में कचरे के अंबार लगने से मौसमी बीमारियों एवं संकरमण फैलने का खतरा आए दिन बढ़ता ही जा रहा है नगर पालिका प्रशासन चुप्पी लगाए बैठे हैं सब्जी मंडी स्थित स्थानीय व्यापारी गंगासहाय सैनी सैनी ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी सफाई नहीं करते हैं जिससे यहां कचरे के ढेर एवं बीमारियां संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है मुख्य बाजारों में भी नाले एवं नालियों में कचरे भरे हैं जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पिछली सफाई भर्ती में 63 सफाई कर्मी भर्ती हुए हैं वह एक भी सफाई नहीं कर रहे हैं और नगर पालिका ऑफिस में या इधर-उधर अधिकारियों की चमचागिरी कर रहे हैं जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

सैनी सहित आमजन ने नगर पालिका प्रशासन एव जिम्मेदार सभी अधिकारी विषय पर अनजान बने नींद में बैठे हैं

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन एसडीओ राजगढ़ से मांग की है की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर सुचारू रूप से चालू शीघ्र ही करें जिससे मौसमी बीमारियां संक्रमण फैलने के खतरे से निजात मिल सके।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।