Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – आष्टा

*नाबालिग बालिका को 12 घंटे में दस्तायाब*

*पिता को सुपुर्द*

*आरोपी को किया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मंयक अवस्थी द्वारा अपहरण के प्रकरण में अपहृत की दस्तयाबी एवं आरोपी को पकडने हेतु निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जावर श्री रामनारायण मालवीय के नेतृत्व में थाना जावर के अप क्र 154/24 धारा 363 भादवि में अपहर्ता की दस्तयाबी एवं आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है ।

 

घटना क्रम – दिनाँक 28.04.24 को फरियादी निवासी ग्राम कुंडियाधागा ने कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 27.4 .24 को 12 वीं का रिजल्ट देखने घर से मेहतवाड़ा आई थी जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं पहुंची जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना जावर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप क्र 154/24 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

 

पुलिस द्वारा कार्यवाही – उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरन आरोपी व अपहर्ता की तलाश टीम गठीत की गई तथा आरोपी कीवतलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये । मुखविर की सूचना पर नाबालिग लडकी को संदेही अर्जुन सिंह के साथ हाटपिपलिया जिला देवास से 12 घटे के अंदर दस्तयाब कर उसके पिता को सुपुर्द किया गया है । प्रकऱण में अपहर्ता के कथन के आधार पर प्रकऱण में धारा 366,376(2)(एन) भादवि 5/6 पास्को एक्ट का इजाफा किया गया है तथा आरोपी अर्जुन सिंह सुर्यवंशी पिता रंजीत सिंह सुर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी जिवापुर महोडिया थाना जावर जिला सीहोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

*सराहनीय भूमिका*- सराहनीय कार्यवाही:- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर.एन. मालवीय, उनि अनिल डोडीयार आर 782 योगेश , सै 168 राहुल , सै 1202 देवपाल का सराहनीय योगदान रहा है

 

आष्टा /जावर /किरण रांका