माधवनगर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पटाखा बजाने वाले बुलेट बाइक का काटा चालान
थाना माधवनगर अंतर्गत कस्बे में बुलेट बाइक से पटाखे चलाकर आमजन को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बाइक का मौके पर ही चालान काटा गया है।
माधवनगर पुलिस थाना प्रभारी अनूप सिंह ने कस्बे में बुलेट बाईक के सायलेंसर बदल कर पटाखा बजाने जैसी तेज धमाका करने वाले सायरन बजाने पर पाबंदी लगा रखी है। वहीं इसका प्रयोग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मौके पर ही कड़ी कार्रवाई की जाती है। वहीं आज सांय के समय थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त लगा रहे थे। उसी समय एक युवक ने बाइक से पटाखे चलाकर तेज दौड़ा दी। थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने कुछ दूर पीछा कर पहले उसके कागजात की जांच की और उससे इस तरह मुख्य चौक पर आवारागर्दी करने पर जमकर लताड़ भी लगाई। थाना प्रभारी ने मौके पर ही बाइक चालक के खिलाफ वाहन अधिनियम के तहत् का जुर्माना लगा दिया है।

More Stories
कटनी स्टेशन पर छापेमारी: स्टालों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, अवैध वेंडरों पर भी उठे सवाल
भागवत सुनने गई नाबालिग का अपहरण, फिरौती कॉल के बाद हाईवे पर छोड़ा; पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया सकुशल बरामद
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज