Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

देश की दिशा निर्धारित करने वाला यह चुनाव है – साहू

राजोद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धार जिले के कार्यकर्ताओं ने शत प्रतिशत मतदान हेतु भारत गौरव यात्रा का शुभारंभ किया है। यात्रा में जिले के समस्त कार्यकर्ता कॉलेज , चौराहा , हाट बाजार से लेकर गाँव-गाँव तक नागरिकों से शत प्रतिशत मतदान हेतु आग्रह कर रहे है।
विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है , क्योकि लोकतंत्र के इस उत्सव में उनका एक-एक वोट अतिशय महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश की दिशा निर्धारित करने वाला चुनाव है ओर भारत की दिशा सदैव विकसित मार्ग पर हो इस हेतु हमारा मतदान राष्ट्रहित में हों यह आग्रह कर विद्यार्थी परिषद यात्रा का आयोजन कर रही हैं। आज वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ता मान- सम्मान रुकने ना पाएं , इसलिए राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। यह यात्रा निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र के महायज्ञ में आहुति बनेगी। राजोद नगर में भी बस स्टैंड से भारत गौरव यात्रा प्रारंभ हुई जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः बस स्टैंड पर यात्रा का समापन हुआ , जिसमें कार्यकर्ताओं ने पत्रक वितरित कर नागरिकों से मतदान हेतु आग्रह किया। यात्रा के दौरान नगर अध्यक्ष तेजस अटोलिया , नगर मंत्री भानु मेहता , कान्हा कहार , रोनक पोपण्डिया , नमन कॉवलिया , रोहित धाकड़ , आशुतोष सरा , अर्जुन पोपण्डिया , विशाल सोलंकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।