
भिंड : आज शहीद सुखदेव की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवादा बाग पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर युवाओं ने शहीद सुखदेव के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सुखदेव को देशभक्ति, साहस और शहादत के लिए जाना जाता है। अपने दौर में युवाओं के मन में आजादी पाने की ललक पैदा करने वाले भारत मां के इस सपूत ने महज 24 साल की उम्र में देश के लिए जान दे दी। इनके जैसे महान क्रांतिकारी अपनी वीरता और विचारों के कारण अमर हो जाते हैं।
एवं युवा नेता आशीष बोहरे ने कहा कि अमर शहीद “सुखदेव” ने मातृभूमि की आजादी के लिए अल्पायु में ही जिस साहस, समर्पण व देशप्रेम का परिचय दिया वह विश्व के इतिहास में अद्वितीय है। उनका त्याग व बलिदान हर भारतीय में प्रखर राष्ट्रभक्ति का ज्वार उत्पन्न करता रहेगा।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला,उमेश शर्मा,विवेक मिश्रा,भोलू करैया, मोंटी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है