Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*गोपालपुर पुलिस द्वारा 5000 रुपए के इनामी आरोपी के कब्जे से नाबालिक अपहृता को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया, माननीय न्यायालय ने भेजा जेल

सीहोर /किरण रांका
———————000—————–
घटनाक्रमः – फरियादी ने थाना गोपालपुर पर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लडकी की कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपहरण की धारा मे मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

की गयी कार्यवाही – सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गितेश गर्ग व एसडीओपी श्री दीपक कपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोपालपुर के नेतृत्व में टीम गठीत की गयी। अपह्रता व आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया व तकनिकी सहायता प्राप्त की गयी। पुलिस टीम द्वारा अपह्रता की तलाश खंडवा, खरगोन मे की गयी। आरोपी राजकुमार पिता राधेश्याम गंधवाने निवासी सोनखेडी द्वारा पुलिस दबाव मे आकर अपह्रता को उसके घर छोड़ गया। पुलिस द्वारा अपह्रता के कथनो के आधार पर प्रकरण मे आरोपी राजकुमार गंधवाने के विरुध्द दुष्कर्म, अपहरण तथा पाँक्सो एक्ट की धाराओ का इजाफा किया गया। अपह्रता को परिजनो के सुपुर्द किया गया। परन्तु आरोपी राजकुमार बड़ी चालाकी से पुन: अपह्रता को बहला फुसला कर भगा ले गया। जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना गोपालपुर पर की गयी। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर आरोपी राजकुमार व अपह्रता कि तलाश मे गोपालपुर पुलिस द्वारा विभिन्न संभावित स्थानो पर तलाश की गयी परन्तु आरोपी द्वारा बार-बार अपनी लोकेशन व मोबाईल नम्बर बदल कर पुलिस को चकमा देने मे कामयाब होता रहा इस दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा आरोपी राजकुमार गंधवाने की तलाश हेतु 5000 रुपये का इनाम उद्घोषणा की गयी। लगातार तलाश के प्रयास के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार व अपह्रता की टीकमगढ़ क्षेत्र मे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.05.2024 जिला टीकमगढ थाना बलदेवगढ़ के जीनागढ़ क्षेत्र से आरोपी राजकुमार पिता राधेश्याम गंधवाने निवासी सोनखेडी के कब्जे से अपह्रता को दस्तयाब किया गया व अपह्रता को कथनो के बाद परिजनो के सुपुर्द किया गया। आरोपी राजकुमार गंधवाने पिता राधेश्याम गंधवाने निवासी सोनखेडी थाना भैरुंदा को दोनो अपराध मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया ।
सराहनी भूमिका – थाना प्रभारी निरी.बृजेश कुमार, सउनि विजय यादव , मनोहर सिंह ठाकुर, आर.741 संजय राजपुत, आर.315 विकास सिंह तोमर, आरक्षक विकास चौरसिया(साइबर सेल सीहोर)