थाना कुठला में चला ऑटो चालकों का चेकिंग अभियान पुलिस वेरिफिकेशन करा खंगाले जा रहे आपराधिक रिकॉर्ड

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन में थाना कुठला में कल दिनांक 23/05/2024 को ऑटो एवं ईरिक्शा चालकों का
चेकिंग अभियान चलाया। अक्सर यह सूचनाएं मिलती रहती हैं कि ऑटो और ई रिक्शा चालकों की विभिन्न प्रकार के अपराध में संलिप्त रहती है एवं पुलिस से छुपकर यह अपराध करते रहते हैं इसी के तहत थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के द्वारा ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का कैरक्टर वेरीफिकेशन किया जा रहा है और आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसमें थाना क्षेत्र के रहने वाले सभी ऑटो और ई रिक्शा चालकों के अलावा उनको भी शामिल किया जा रहा है जो थाना क्षेत्र से सवारियों को लाने ले जाने का काम करते हैं। ऑटो चालकों के वेरिफिकेशन के द्वारा यह ध्यान रखा जा रहा है कि सवारीयों को कोई परेशानी ना हो।
कटनी से संदीप शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ 24×7 इंडिया

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल