
गौवंश की रक्षा, उपचार, टीकाकरण व निराश्रित गौवंश को प्रवेश दिलाने का हो रहा है काम
पिछले लगभग डेढ़ माह में लगे शिविरों के जरिए हजारों गौवंश का किया टीकाकरण व उपचार
ग्वालियर 30 मई 2024/ जिले की गौशालाओं में विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। पिछले लगभग दो माह से शिविरों का आयोजन जारी है। इस दौरान गौवंश का उपचार, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान व बधियाकरण किया जा रहा है। साथ ही निराश्रित गौवंश का प्रवेश व स्वागत, संगोष्ठी, गौवंश रक्षा संकल्प व गौवंश की टैगिंग जैसी गतिविधियाँ भी शिविर में हो रही हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गौशालाओं में प्रभावी ढंग से ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रखने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
उप संचालक पशुपालन एवं सचिव जिला गौपालन व पशु धन संवर्धन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज जिले की गौशालाओं में लगाए गए शिविरों के माध्यम से 575 गौवंश की टैगिंग, 1549 का टीकाकरण व 145 गौवंश का उपचार किया गया। साथ ही 18 निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में प्रवेश दिलाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा 35 गौवंश की रक्षा का संकल्प, संगोष्ठी एवं 8 बधियाकरण व 4 कृत्रिम गर्भाधान भी किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग दो माह के दौरान जिले की गौशालाओं में शिविर लगाकर 12 हजार 703 गौवंश का टीकाकरण, 2 हजार 178 गौवंश का उपचार, 6 हजार 460 टैगिंग, 269 बधियाकरण व 132 कृत्रिम गर्भाधान किए गए। साथ ही 365 निराश्रित गौवंश को प्रवेश दिलाया गया और 453 गौवंश की रक्षा के संकल्प दिलाए गए। इस दौरान 125 संगोष्ठी भी आयोजित की गईं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है