Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एन एच 30 नेशनल हाइवे के किनारे एक 32 वर्षीय युवक का फांसी पर लटका हुआ मिला शव, चेहरे पर लग गये थे कीड़े – जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र घटना

जबलपुर जिले की सीमा क्षेत्र खितौला थाना के एन एच 30 नेशनल हाइवे के किनारे एक 32 वर्षीय युवक का फांसी पर लटका हुआ मिला शव, वहीं उसके चेहरे पर लग गये थे कीड़े! इस घटना की जानकारी जैसे ही खितौला थाना क्षेत्र को लगीं तत्कालीन घटना स्थल पर पहुंच कर उस व्यक्ति की जानकारी स्थानीय लोंगो से सम्पर्क किया!

घटना स्थल पर पहुँचे अनुविभागीय अधिकारी एवं खितौला प्रभारी संग पुलिस स्टाप – सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी पारुल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि प्रदीप साहू पिता रमेश साहू उम्र 32 वर्षीय निवासी ग्राम जवेरा का रहने वाला है! ये विगत दिनांक 06/06/2024 को मैहर दर्शन करने परिवार साथ गया हुआ था! रात्रि 9 बजे के दौरान सेवराई स्टेशन से घर जाने को कह रहा था! उस रात्र से इसका कोई पता नहीं चला!

घटना स्थल पहुँचे मृतक के परिजन – जबलपुर कटनी नेशनल हाइवे 32 पर रिलाईनस पेट्रोल पम्प समीप झाड़ियों के बीच फांसी पर लटकी मिली प्रदीप साहू की मृतक अवस्था में शव इस घटना को देख सभी हैरान और चकित रह गये! पुलिस को जानकारी देते हुये बताया कि 4 दिनों से इसका पता नहीं चल पाया है जिसकी खोजबीन में हम सभी लगें हुये थे! आज अचानक से ये इस हालथ में पाया गया!

हत्या या आत्महत्या – प्रदीप साहू ने आत्म हत्या की या फिर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मौत किन कारणों से हुई है! फिलहाल खितौला पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मृतक का पोस्टमार्टम सिहोरा अस्पताल मरचूरी में करा कर मृतक के शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया! साथ ही घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है!

 

जिला ब्यूरो अमित परौहा की रिपोर्ट

 

जबलपुर